स्पेशल यान से मंगल ग्रह की यात्रा फतह करने से वैज्ञानिक ही नहीं, देश के आम लोग भी उत्साहित हैं।
नासा ने चार से छह दिसंबर तक मंगल ग्रह की यात्रा के लिए एक ओरियंस फ्लाइट टेस्ट की योजना बनाई है। इसके लिए हल्द्वानी उप कारागार के अधीक्षक मनोज आर्या ने भी परिवार समेत रजिस्ट्रेशन कराया है।
मालूम हो कि इस यात्रा पर किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों के नाम चिप के माध्यम से मंगलग्रह पर भेजा जाएगा।
जेल अधीक्षक आर्या का कहना है कि धरती पर कम पैसे में स्पेशल यान ने मंगल ग्रह पर पहुंचने में आश्चर्यजनक कामयाबी हासिल की है। संभावना है कि भविष्य में कुछ लोग धरती से भी उपग्रह की यात्रा करने लगेंगे।