मृतका के पिता लक्ष्मीनाथ की ओर से बालगंगा तहसील में दी गई तहरीर में बताया कि वंदना की शादी जनवरी 2019 में हुई थी। उसकी तीन माह की एक बेटी है। उन्होंने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। तहरीर में कहा गया है कि उसका पति, सास और ससुर अक्सर उसे परेशान करते थे।
कई बार उसके साथ मारपीट करते थे। छह माह पूर्व भी उसके साथ मारपीट हुई थी जिसके बाद वंदना मायके आ गई थी। फिर उसका पति आया और माफी मांगकर अपने गांव ले गया।
बालगंगा के तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महिला की मौत की जांच की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।