फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने रची ऐसा साजिश कि मनचले को याद आ गई 'नानी'

Sun, 19 Feb 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
FIGHT - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक मनचले को अश्लील बातें करना उस समय महंगा पड़ गया जब विवाहिता ने उसे साजिश के तहत मिलने बुलाया और ससुरालियों की मदद से उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता होने व युवक की ओर से माफी मांगने पर मामला रफा दफा कर दिया।

क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को एक युवक पिछले दो माह से फोन कर परेशान कर अश्लील बातें कर रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

हरकतों से बाज नहीं आ रहा था युवक

फेक कॉल. विशिंग
विवाहिता की ओर से बार-बार चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। उसके बाद विवाहिता ने पूरा मामला ससुरालियों को बताया।

रविवार को विवाहिता ने फोन कर युवक को लक्सर के बालवाली तिराहे पर मिलने के लिए बुला लिया। इस दौरान जैसे ही युवक तिराहे पर पहुंचा विवाहिता के परिजनों ने युवक को पकड़कर धुनाई कर दी।

इस दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में लिया। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। साथ ही युवक ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की माफी मांगी। पुलिस ने हिदायत के बाद युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। कोतवाल योगेंद्रपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि समझौते के बाद युवक को छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें