सहसपुर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए डंडों से पीटने और प्रेस से जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छरबा निवासी महिला के पति फिरोज खान, ससुर खलील अहमद, सास खुशनुदा, देवर इमरान, चाचा ससुर जलालू और कल्लू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि छरबा लोअर निवासी अफसाना ने शिकायत दी है। उसने बताया कि वर्ष 2012 में उसका निकाह हुआ था। उसके एक माह बाद ही पति, सास-ससुर, देवर और दो चाचा ससुर ने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बहु का दर्जा पाना चाहती है तो मायके से दहेज में 25 लाख रुपये और एक कार लेकर आ। ऐसा न करने पर उसकी हैसियत एक नौकरानी की होगी।ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। कमरे में बंद कर कई दिनों तक भूखा भी रखते थे। चार नवंबर 2025 को सभी ने मारपीट कर दहेज की मांग की। उन पर डंडों से जानलेवा वार किए। प्रेस को गर्म को जान से मारने की नियत से जलाया।