फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जितेंद्र पंवार बने यूकेडी के पछवादून जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
उक्रांद के कैंप कार्यालय पर नए जिलाध्यक्ष के चुनाव के दौरान उप​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत दल - फोटो : 1
विज्ञापन
- उक्रांद की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
विज्ञापन

- मूल निवासियों के मुद्दों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती की अध्यक्षता में नगर स्थित कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें जितेंद्र पंवार को सर्वसम्मति से पछवादून का जिलाध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तराखंड बेरोजगारी, महिला असुरक्षा, भ्रष्टाचार, पलायन और बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाओं जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। इन परिस्थितियों में राज्य के मूल निवासियों के अधिकार, सम्मान और भविष्य पर लगातार कुठाराघात हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों की कृषि व्यवस्थाएं, लोक संस्कृति व पंरपराएं विलुप्त हो रही हैं। सुनियोजित तरीके से मूल निवासी 1950 अधिनियम को समाप्त कर दिया गया है। इस अधिनियम के हटने से भूमि, रोजगार और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मूल निवासियों के अधिकार छिन गए। उन्होंने कहा कि उक्रांद मूल निवासियों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शैलेश गुलेरी, भूपेंद्र सिंह नेगी, जयकृष्ण सेमवाल, मनोज कंडवाल, चंदन सिंह सजवाण, मायाराम ममगाईं, नरेंद्र कुकरेती, सरोज मालासी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह नेगी, मोहिनी नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें