फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटरेचर फेस्टिवल में बोले मार्क टुली, गांधी परिवार नहीं बाहरी नेता को संभालनी होगी कांग्रेस की कमान

Mon, 14 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद ही कांग्रेस की स्थिति खराब होने लगी थी।
  • कहा-ये देश कांग्रेस मुक्त नहीं बल्कि भाजपा बुक्ड कंट्री बन गया है।
विज्ञापन
मार्क टुली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस को दोबारा जिंदा करने के लिए गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को कमान संभालनी होगी। प्रियंका गांधी भी अध्यक्ष के तौर पर राइट चॉइस नहीं है। कांग्रेस के पास नेताओं की कमी नहीं है, लेकिन सिर्फ गांधी परिवार पर निर्भरता के चलते उसकी स्थिति खराब हुई है। देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे और अंतिम दिन ‘इंडिया अनएंडिंग जर्नी’ विषय पर संवाद करते हुए प्रख्यात पत्रकार मार्क टुली ने यह बातें कहीं।

विज्ञापन


रविवार को लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे मार्क टुली ने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद ही कांग्रेस की स्थिति खराब होने लगी थी। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में इसका ग्राफ तेजी से गिरा है। इसकी लोकप्रियता बहुत घट गई है।

जिस तेजी से देश के तमाम राज्यों ‘विशेषकर दक्षिण भारत, जहां भाजपा का प्रभाव नहीं था’ में भाजपा ने अपना प्रभाव बढ़ाया है। इससे कहा जा सकता है कि ये देश कांग्रेस मुक्त नहीं बल्कि भाजपा बुक्ड कंट्री बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सुधार की जरूर

मार्क टुली ने कहा कि उन्होंने देश में अब तक कई प्रधानमंत्री देखे हैं। उनमें से सब में कुछ अच्छाइयां और कुछ बुराइयां रहीं। लेकिन, व्यक्तिगत तौर पर उन्हें मोरारजी देसाई अब तक के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री लगते हैं।

प्रख्यात पत्रकार मार्क टुली ने कहा कि भारतीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सुधार की बहुत जरूरत है। बड़ी संख्या में ऐसे पत्रकार हैं, जिन्हें विषयों की जानकारी ही नहीं होती। उन्होंने टीवी एंकरों के आक्रामक व्यवहार और एकतरफा रिपोर्टिंग को पूरी तरह गलत बताया।
 
कहा कि पत्रकार को विनम्र और निष्पक्ष होना चाहिए। स्टूडियो में किसी को बुलाकर सवाल पूछे जाने चाहिए। लेकिन, आज ज्यादातर एंकर अपनी ही बात करते हैं और सामने वाले को बोलने का मौका नहीं देते। यह गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें