फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेलाकुई में निकला मार्च, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

विज्ञापन
सहसपुर में एकता मार्च में शामिल विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और जिलाध्यक्ष मीता सिंह। स्रोत : दल
विज्ञापन
सेलाकुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वें जन्म शताब्दी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई व सहसपुर में एकता मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सेलाकुई के खाटू श्याम मंदिर से सहसपुर तक एकता मार्च का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि एकता, संगठन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का सभी लोगाें को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की बनाई हुई राष्ट्रीय एकता की परंपरा को मजबूत करना सभी देशवासियों का कर्तव्य है। एकता मार्च में भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, सुखदेव फर्स्वाण, सिद्धार्थ चौधरी, रवि कश्यप, मदन कुमार, यशपाल नेगी, ममता ठाकुर, किरण, अनिल नौटियाल, नवीन रावत, कविता क्षेत्री, पिंकी देवी, पूनम पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें