फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य के सभी उद्योग इकाइयों की ड्रोन से होगी मैपिंग, सिडकुल की मांग पर आईटीडीए ने की शुरू

Sat, 26 Aug 2023 04:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल के मुताबिक, सिडकुल के लिए ड्रोन से मैपिंग शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि मैपिंग की पूरी रिपोर्ट सिडकुल को उपलब्ध कराई जाएगी। माना जा रहा है कि इस मैपिंग से उद्योगों में सुविधाएं उपलब्ध कराने की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग इकाइयों की ड्रोन से मैपिंग की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने इसके लिए प्रस्ताव मांगे हैं। सिडकुल ने अपने सभी औद्योगिक क्षेत्रों में प्रत्येक उद्योग इकाई की ड्रोन से मैपिंग की योजना बनाई है। इसके लिए सिडकुल ने एक पत्र आईटीडीए को भेजा था।

विज्ञापन


इसी हिसाब से आईटीडीए जल्द ही सभी उद्योग इकाइयों की ड्रोन मैपिंग शुरू करने जा रहा है। आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल के मुताबिक, सिडकुल के लिए ड्रोन से मैपिंग शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि मैपिंग की पूरी रिपोर्ट सिडकुल को उपलब्ध कराई जाएगी। माना जा रहा है कि इस मैपिंग से उद्योगों में सुविधाएं उपलब्ध कराने की राह आसान हो जाएगी।

ये भी पढें...जहरीली गर्लफ्रेंड: बड़े पर्दे पर दिखेगा 'माही' का कुबूलनामा, तड़पा-तड़पाकर दी थी बॉयफ्रेंड को ऐसी खौफनाक मौत

विभागों में ड्रोन के उपयोग पर जोर

आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि अब ड्रोन नीति के तहत विभागों के लिए ड्रोन की उपयोगिता के नए रास्ते खुले हैं। कृषि विभाग में किसानों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर फोकस किया गया है। जल्द ही किसान अपने खेतों में दवाइयों का छिड़काव सहित कई कामों में ड्रोन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें