फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंद कराने के लिए माओवादियों ने किया कुछ ऐसा, फूल गए पुलिस के हाथ-पैर

Thu, 25 May 2017 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Maoists - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शराबबंद कराने के लिए माओवादियों ने ऐसा कदम उठाया कि पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पढ़िए, पूरी खबर...
विज्ञापन


अल्मोड़ा के चौखुटिया में शराबबंदी आंदोलन को समर्थन में माओवादियों की धमक बढ़ती जा रही है। अब माओवादियों ने चौखुटिया सरकारी कार्यालयों में पर्चे फेंके हैं। इतना ही नहीं कई स्थानों पर वॉलपेंटिंग कर नारे व चेतावनी लिख डाले हैं।

इससे पहले माओवादी द्वाराहाट, अल्मोड़ा व बागेश्वर में भी इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे चुके हैं।

कई स्थानों पर दीवारों पर वॉलपेंटिंग मिली

Maoist - फोटो : amar ujala
चौखुटिया में तहसील भवन, अगनेरी मंदिर परिसर के पास बने बहुद्देशीय भवन, पेयजल पंपिंग हाउस टैंक समेत कई स्थानों पर दीवारों पर वॉलपेंटिंग मिली व पर्चे दिखे।

रात के समय यह हरकत की गई। वॉलपेंटिंग के जरिये महिलाओं के शराब बंदी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने के साथ ही चेतावनी दी गई है कि पूर्ण शराबबंदी नहीं की गई तो शराब की दुकानों को आग लगा दी जाएगी।

वॉलपेंटिंग में बेरोजगारों को 10 हजार रुपये मासिक भत्ता देने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

पर्चों की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के होश उड़े

Maoists killed men - फोटो : अमर उजाला
पर्चों में पब्लिक विद्यालयों को मनमानी फीस न लेने के लिए भी आगाह किया गया है। साथ ही पहाड़ के पानी व जवानी को रोकने की बात भी कही गई है।

इधर वॉलपेंटिंग व पर्चों की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में राजस्व व थाना पुलिस ने वॉलपेंटिंग को पोत दिया तथा फेंके गए पर्चों को एकत्र कर लिया गया। हालांकि पर्चे व पोस्टरों में राष्ट्र विरोधी नारे तो नहीं हैं, लेकिन शराबबंदी आंदोलन की आड़ में कानून व्यवस्था को चुनौती दी गई है।

सभी पर्चों व वॉल पेंटिंग के नीचे भाकपा-माओवादी लिखा है। सभी स्थानों पर लिखावट एक जैसी है तथा पर्चें भी पुराने लग रहे हैं। एसओ चौखुटिया ने कहा कि सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की मदद से वॉलपेंटिंग को तुरंत पोत दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें