24 सितंबर 2017 में चोरगलिया पुलिस ने 50 हजार के इनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल और भगवती भोज को गिरफ्तार किया था। देवेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह भवाली में चुनाव विरोधी पर्चे चस्पा करने और जिंदल स्कूल के खिलाफ नानीसार में पर्चे फेंकने की घटना में शामिल था।
भगवती भोज ने बयान दिया कि वह तीन साल से माओवादी संगठन से जुड़ी है। दोनों पंचेश्वर बांध विरोधी मिशन पर लगे थे। इस मामले में संगठन को जमीनी स्तर पर तैयार किया जा रहा है। देवेंद्र ने झारखंड के कलिशिया में रहकर हथियार चलाने और मिशन को संचालित करने का प्रशिक्षण लिया था।