फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं मान्या कांबोज

विज्ञापन
विज्ञापन
दून इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की छात्रा मान्या कांबोज ने 493 अंक के साथ देहरादून रीजन में चौथी रैंक और जिले में पहला स्थान पाया है। मान्या के घर में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई देने आ रहे हैं।
विज्ञापन


मान्या कहती हैं कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मेरे इतने अच्छे अंक आए हैं। इस कामयाबी का श्रेय नाना और अपने माता-पिता को देना चाहती हूं। मान्या ने बताया कि उन्होंने आर्ट साइड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। फिलहाल वह सीयूईटी की तैयारी कर रही हैं, ताकि उन्हें ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए मनचाहा कॉलेज मिल सके। बताया कि वह सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं।



मल्टीपल प्रश्नों पर दिया ज्यादा ध्यान



मान्या ने बताया कि उन्होंने सभी विषयों पर ध्यान दिया और बारीकी से पढ़ाई की। शिक्षकों ने बहुत अच्छे नोट्स बनवाए थे और क्लास में भी अच्छा पढ़ाया। इसके अलावा मल्टीपल प्रश्नों पर ज्यादा ध्यान दिया। मान्या कहती हैं कि भले ही आप थोड़ी देर के लिए पढ़े, लेकिन मन लगाकर पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें