फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून में सजा क्रिकेट का मैदान, जमकर बरसे चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड के खेत-खलिहान में क्रिकेट खेलने वाले युवाओं को हुनर दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने के मकसद से दून में क्रिकेट का मैदान सज चुका है। पहले दिन उत्तराखंड प्रो-लीग (यूपीएल) के तीन मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमकर चौके-छक्के बरसाए। सोमवार को शुरू हुई छह दिवसीय यूपीएल के दूसरे संस्करण के रोमांच में प्रदेश के 12 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।

टेनिस बाल से हो रहे इस टूर्नामेंट के मुकाबले दून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में खेले जा रहे हैं। दिन का पहला मैच पौड़ी राइजिंग और हरिद्वार वॉरियर्स की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पौड़ी की टीम 8.3 ओवर में 62 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार वॉरियर्स की टीम 9.3 ओवर में 56 रनों के स्कोर पर ऑलआउट होने के साथ छह रनों से मुकाबला हार गई। दिन का दूसरा मैच रुद्रप्रयाग किंग्स और पौड़ी राइजिंग के बीच हुआ। रुद्रप्रयाग किंग्स की टीम 9.4 ओवर में 64 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौड़ी राइजिंग की टीम 9.5 ओवरों में 60 रन के स्कोर पर ऑलआउट होने के साथ चार रनों से मैच हार गई। दिन का आखिरी मैच हरिद्वार वॉरियर्स और रुद्रप्रयाग किंग्स की टीम के बीच खेला गया। रुद्रप्रयाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 76 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की टीम निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए और तीन विकेट से मुकाबला हार गई। यूपीएल के अध्यक्ष जगजीवन कन्याल ने कहा, खेल से मानसिक और शारीरिक रूप से युवा मजबूत होता है। हमारा मकसद युवाओं को खेल के प्रति जागरूक कर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना है। लीग को सफल बनाने में दीपक पांडे, विष्णु अधिकारी, नवीन चंद, मेडी सिंह रावत, महेश रजवार विशेष सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






लोकगीतों की धुन पर चीयरलीडर्स ने किया उत्साहवर्धन



उत्तराखंड प्रो-लीग को और रोमांचित बनाने के लिए आईपीएल की तर्ज पर चीयरलीडर्स खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही हैं। पहले दिन चीयरलीडर्स ने हिंदी गीतों के साथ गढ़वाली-कुमाऊंनी लोकगीतों की धुन पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने चौके-छक्के के साथ विकेट गिरने पर भी नृत्य का प्रदर्शन किया।

-



शिवम और विशाल बने हीरो

पहले दिन हरिद्वार वॉरियर के शिवम कांबोज और पौड़ी राइजिंग के विशाल चौबे हीरो बने। दोनों ही गेंदबाजों ने अपने-अपने मैच में हैट्रिक ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें