माय सिटी रिपोर्टर देहरादून देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस के खौफ और केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लागू लॉकडाउन के बीच जहां आमजन की जिंदगी ठहर गई है , वहीं हाथी तेंदुआ जैसे वन्यजीवजंगलों से निकलकर आबादी की ओर करने लगे हैं। सुकून देने वाली बात यह है कि अभी तक हाथियों व अन्य वन्यजीवों ने हमला नहीं बोला है। वन्यजीवों के आबादी क्षेत्र में दाखिल होने को लेकर वन विभाग के आला अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं ।मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से सभी वन अधिकारियों , कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वन्यजीवों खासकर हाथियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें। बता दें कि दो दिन पूर्व राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर हाथी चहल कदमी करता हुआ हर की पौड़ी पर पहुंच गया था । गनीमत रही कि इस दौरान हाथी के सामने कोई शहरी नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो जाता ।कारण कि हरिद्वार में हाथी कई बार शहरियों पर जान हमला जानलेवा हमला कर मुसीबत खड़ी कर चुके हैं। हालांकि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों कर्मचारियों ने जैसे-तैसे हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा ।लेकिन इन घटनाओं के बाद अब वन विभाग के अधिकारी खासा सतर्क हो गए हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी ने बताया कि हां यह सही है कि लॉक डाउन के बीज हाथियों के आबादी क्षेत्र में दाखिल होने की सूचनाएं आ रही हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है हाथियों व अन्य वन्यजीवों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों , कर्मचारियों को कड़े दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं , उन इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है जहां वन्यजीवों की आवाजाही बहुत अधिक रहती है।