फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर हाथी की चहलकदमी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, जांच में वीडियो चार माह पुराना निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस को लेकर पसरे खौफ के बीच शुक्रवार को डोईवाला क्षेत्र में हाथी के राजमार्ग पर चहलकदमी करने व एक मोटरसाइकिल सवार के बाल-बाल बचने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर वन विभाग के आला अधिकारी भी सकते में आ गए । आखिरकार मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी ने प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान से प्रकरण की जांच कराने का आदेश दिया । विभागीय अधिकारियों ने जब हाथी के आबादी क्षेत्र में दाखिल होने की जांच की तो पता चला कि वीडियो चार माह पुराना है जिसे वायरल कर दिया गया था । बहरहाल असलियत उजागर होने के साथ ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली । वीडियो में एक हाथी राजमार्ग पर चहलकदमी करता हुआ दिख रहा है । जबकि राजमार्ग के किनारे बने मकान की छत से एक व्यक्ति मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रहा है इतना ही नहीं वीडियो में दिखाया गया कि इसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार अचानक हाथी के सामने आ गया हाथी को देखते ही उसने मोटरसाइकिल रोकी और कूदकर जैसे तैसे भाग निकला । हाथी ने भी मोटरसाइकिल सवार का पीछा नहीं किया और वह अपनी मस्ती में ही सड़क पर चलकर नहीं करता रहा। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी का कहना है कि जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वह काफी पुराना है उनका यह भी कहना है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि सोशल मीडिया पर दूसरे राज्यों के वीडियो को उत्तराखंड का बताकर उसे वायरल कर दिया जा रहा है जो स्वस्थ परंपरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें