फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के महानगर महामंत्री समेत कई ने थामा आप का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के महानगर महामंत्री कासिम चौधरी समेत कई लोगों ने आप का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी। कोठियाल ने कहा कि राज्य में पार्टी का जनाघार तेजी से बढ़ा है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इससे दूसरे राजनीतिक दलों में खलबली है। कहा कि पार्टी जाति, धर्म व संप्रदाय की राजनीति नहीं करती है। आम आदमी पार्टी का दामन थामने वालों में अमीर हसन, महफूज खान, मोहम्मद हारून, जलालुद्दीन खान, शहबाज खान, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद सादाब, मोहम्मद सोहेल समेत कई शामिल थे। इस मौके पर आप नेता विनोद कुमार एडवोकेट, पार्टी प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद, विनय राणा, एमएल कनौजिया, प्रकाश, सुशांत थापा, अक्षय कुमार, मोहम्मद आजाद उपस्थित थे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें