रेलवे के उप स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, राप्ती गंगा, मसूरी एक्सप्रेस आदि गाड़ियों के समय में भी बदलाव किया गया है।
देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस सोमवार से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी। देहरादून से काठगोदाम जाने वाली एक्सप्रेस 11.25 बजे रवाना होगी। दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस रात 9:20 बजे जाएगी। राप्ती गंगा एक्सप्रेस अपराह्न 3:20 बजे रवाना होगी।