I
IIइंडियन ट्री ओपन इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन की ओर से जे60 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कनिष्ठ वर्ग में आयोजित टूर्नामेंट में बालिका और बालक के क्वालीफायर मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मानसी सिंह ने कॉलिस्टा को 6-4, 6-3 से, इहा ने रिश्ता को 6-3, 6-2 से, जानवी ने युविका को 6-3, 6-0 से और ईशान्य ने सारा को 6-2, 4-6, 10-4 के स्कोर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। डालनवाला स्थित एक निजी टेनिस एकेडमी में आयोजित टूर्नामेंट में बालक वर्ग के क्वालीफायर मुकाबले में प्रनील शर्मा ने वैभव को 6-4, 6-0 से, चन्नमल्लिकैजुना ने एस भट्टाचार्य को 4-6, 6-3, 10-4 से, कंवर सिंह ने लेथाईश को 6-1, 6-2 से और ऋभव ने आश्विन को 3-6, 7-6, 10-5 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।I