फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनीष सिसोदिया को ललकारा, कहा- दिल्ली मॉडल पर मैं बहस के लिए तैयार

Mon, 04 Jan 2021 02:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आम आदमी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आम आदमी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आप पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा। आम आदमी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार देहरादून पहुंचे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली से उत्तराखंड आकर मनीष सिसोदिया झूठ बोल रहे हैं। उन में हिम्मत है तो दिल्ली मॉडल पर मुझसे बात करें या बहस करें।

खुली बहस के लिए मनीष सिसोदिया ने लिखा पत्र, कहा - ‘जीरो वर्क सीएम के रूप में उत्तराखंड मुख्यमंत्री की पहचान’
विज्ञापन


प्रभात कुमार ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के सफेद झूठ के खिलाफ उत्तराखंड में घर-घर जाकर विरोध जताएंगे। कहा कि वह आप की पोल खोलकर रख देंगे। प्रभात ने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया ने आम आदमी सेना की बात नहीं सुनी तो इंक अटैक के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन

खुली बहस के लिए नहीं आए मदन कौशिक

केजरीवाल बनाम उत्तराखंड सरकार मॉडल पर खुली बहस के लिए सोमवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया देहरादून स्थित ऑडिटोरियम पहुंचे थे।

मनीष सिसोदिया ने आईआरडीटी ऑडिटोरियम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का करीब 40 मिनट तक इंतजार किया। जिसके बाद मनीष सिसोदिया चले गए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के न आने से यह साफ हो गया है कि अगर जीर वर्क मुख्मयंत्री त्रिवेंद्र सरकार ने कुछ काम किया होता तो वह सामने आकर बताते।

कहा कि भारत की संस्कृति चुनौती का सामना करने वाली है, जबकि भाजपा की संस्कृति चुनौती देकर भाग जाने की है। जिसके बाद मनीष सिसोदिया डोईवाला के पास जीवनवाला, लालतप्पड़ में एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें