जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। एसडीएम ऋषिकेश मनीष कुमार (आईएएस) को एसडीएम मसूरी व सहायक अभिलेख अधिकारी देहरादून के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा फरवरी 2021 से मातृत्व अवकाश पर चल रहीं एसडीएम चकराता डॉ. अपूर्वा सिंह को एसडीएम ऋषिकेश बनाया गया है। सोहन सिंह रांघड़ को तहसीलदार विकासनगर बनाया गया है। तहसीलदार ऋषिकेश डॉ. अमृता शर्मा को तहसील डोईवाला का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं, तहसीलदार डोईवाला रेखा आर्य को हरिद्वार के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। मोहम्मद सफीक को नायब तहसीलदार सदर, केशव दत्त जोशी को चकाराता और जय सिंह को विकासनगर बनाया गया है।