फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के नाम पर ठगी, जांच शुरु

Tue, 03 Sep 2013 01:00 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ स्थित एक फाइनेंस कंपनी की एजेंट वर्षा शर्मा ने कंपनी पर तीन ग्राहकों के ढाई लाख रुपये दबाने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने मामले में जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कांवली रोड निवासी वर्षा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बेगम पुल, मेरठ स्थित होम लोन देने वाली राजधानी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने उन्हें दून में एजेंट बनाया।

वर्षा के मुताबिक उन्होंने रजनी कौर, दर्शनी देवी और यतिन सिंह की मुलाकात कंपनी अधिकारियों से कराई। कंपनी ने तीनों की लोन फाइल भरकर एसबीआई और एक्सिस बैंक में क्रमश: 44 हजार, 54 हजार और 1.62 लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा करवा ली।
विज्ञापन


जांच कराने के आदेश
कुछ समय बाद तीनों की वेरिफिकेशन नेगेटिव कर दी गई। वर्षा के मुताबिक अब कंपनी के वकील गारंटरों को भी धमकी देकर लेट फीस मांग रहे हैं, जबकि तीनों लोग उनसे रुपये लौटाने की मांग कर रहे हैं।

वर्षा के मुताबिक उन्होंने कंपनी से बात की, लेकिन वहां से रुपये लौटाने से इनकार कर दिया गया। एसएसपी केवल खुराना ने कंपनी की जांच कराने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें