देहरादून के एसपी सिटी मणिकांत मिश्र को एसपी सिटी हरिद्वार बनाया गया है।
वहीं हरिद्वार एसपी सिटी नवनीत भुल्लर को चंपावत का एसपी सिटी बनाया गया है।
शुक्रवार को प्रमुख सचिव गृह उमाकांत पंवार ने इस संबंध में आदेश दिए। सूत्रों ने बताया कि नवनीत भुल्लर हरिद्वार में नहीं रहना चाहते थे।