फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand By-Election: नामांकन के बाद मंगलौर में कांग्रेसी दिग्गजों ने गरमाया प्रचार, सचिन पायलट का इंतजार

Tue, 25 Jun 2024 11:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

मंगलौर सीट से प्रचार के लिए पार्टी के केंद्रीय नेताओं में सचिन पायलट की मांग आई है। मंगलौर में गुज्जर वोट बैंक प्रभावित करने के लिए पायलट की चुनावी रैली कराने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के बाद कांग्रेसी दिग्गजों ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार गरमा दिया है। पार्टी प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को अब स्टार प्रचारक सचिन पायलट का इंतजार है। माना जा रहा है पायलट मंगलौर सीट पर गुज्जर वोट बैंक को प्रभावित कर सकते हैं।

मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजों ने मोर्चा संभाल रखा है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद जनसंपर्क पर पार्टी प्रत्याशियों के वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी हाईकमान ने भी प्रदेश के पार्टी नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलौर सीट से प्रचार के लिए पार्टी के केंद्रीय नेताओं में सचिन पायलट की मांग आई है। मंगलौर में गुज्जर वोट बैंक प्रभावित करने के लिए पायलट की चुनावी रैली कराने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी रैली की तिथि तय नहीं है।

हरीश रावत ने मंगलौर में तली टिक्की

मंगलौर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत अपने चिरपरिचत अंदाज में नजर आए। उन्होंने एक चाट की ठेली पर जाकर टिक्की तली, तो सब्जी वाले की दुकान पर जाकर लौकी भी तौली।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  आंखों के सामने जमींदोज हुए आशियाने...25 साल की सोनम की सदमे से मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क की जाम

बदरीनाथ सीट से नहीं आई किसी बड़े नेता की डिमांड

बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने अभी तक चुनाव प्रचार के लिए किसी बड़े राष्ट्रीय नेता की मांग नहीं की है। हालांकि उनके प्रचार के लिए गोदियाल के साथ ही प्रदेश के नेताओं ने बारी-बारी जनसंपर्क व जनसभा करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें