मंडी परिषद ने हरिद्वार और विकासनगर के मंडी सचिवों के साथ ही 16 मंडी निरीक्षकों के तबादले की पहली सूची जारी कर दी है। मंडी परिषद के महाप्रबंधक (प्रशासन) बीएस चलाल की ओर से जारी सूची के अनुसार मंडी सचिव हरिद्वार पीआर कालाकोटी को विकासनगर और विकासनगर के मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव का हरिद्वार स्थानांतरण किया गया है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह देव को कोटद्वार मंडी सचिव का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।
उधर, मंडी निरीक्षकों में हरीश राम का देहरादून से ऋषिकेश, पूरन सिंह का हल्द्वानी से बाजपुर, अनुपम सक्सेना का ऋषिकेश से देहरादून, योगेश कुमार का हल्द्वानी से रुद्रपुर, देवेन कुमार का रुड़की से मंगलौर, सौरभ सिंह डंगवाल का किच्छा से हल्द्वानी, संजय कुमार का हल्द्वानी से रामनगर, जय सिंह बोनाल का हल्द्वानी से टनकपुर, लल्लन हुसैन का सितारगंज से नानकमत्ता, अरविंद कुमार का गदरपुर से किच्छा, पंकज वर्मा का किच्छा से हल्द्वानी, नीलम आर्य का रुद्रपुर से हल्द्वानी, कृपाल चंद्र आर्य का जसपुर से हल्द्वानी, मुकेश कुमार का मंगलौर से सितारगंज, राजेंद्र चंद का नानकमत्ता से खटीमा और महेंद्र सिंह का रामनगर से काशीपुर तबादला किया गया है।