पावन पिरान कलियर में 24 घंटे में दूसरी बेटी बड़ी अनहोनी का शिकार होने से बच गई।
पढ़ें, फीस नहीं दी तो प्रिंसिपल ने शारीरिक संबध बनाने को कहा
इस बार दुस्साहस पर साहस भारी पड़ गया। जबरन उठाने का विरोध करते हुए बालिका ने शोर मचाया तो आरोपी अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मारपीट करने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
घर के बाहर खेल रही थी मासूम
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सिरफिरे को जेल भेज दिया। अपहरण और दुराचार के प्रयास की यह घटना मंगलवार रात की है। दस साल की बालिका रात में घर के बाहर खेल रही थी।
अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले तो बालिका को अपनी मीठी बातों में बहलाने-फुसलाने का प्रयास किया।
पढ़ें, गुलदार की खाल पर घेरे में विधायक और उनकी पत्नी
जब वह कामयाब नहीं हुआ तो वह उसे बदनीयती से उठाकर चल दिया। आरोपी ने उसका मुंह दबाने का प्रयास किया, लेकिन बालिका ने हाथ-पैर चलाकर उसके शिकंजे को कमजोर कर दिया। शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ लिए।
अपहरण और रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज
घेराबंदी कर ग्रामीणों ने आरोपी इस्लाम उर्फ पंचर को पकड़ लिया। मारपीट के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बालिका के दादा की तरफ से अपहरण और रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पढ़ें, हरक सिंह ने दिया था सरकारी वकील बनाने का झांसा
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि पीड़ित बालिका का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। कलियर क्षेत्र में चौबीस घंटे में बालिका को अगवा करने की यह दूसरी वारदात है। पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।
पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का भरोसा
राज्य महिला आयोग सदस्य गजाला जबीं ने मंगलवार को रुड़की में कत्ल कर दी गई बालिका के घर के पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बच्ची के परिवार को मदद दिलाने के साथ आरोपी को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया।
पढ़ें, 'मोदी की चाय' से कोई मालामाल तो कोई बेहाल
बाद में उन्होंने कलियर में अपहरण का शिकार हुई बालिका के परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा है।