फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दून में युवक की खुखरी से वार कर हत्या, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी

Mon, 09 Nov 2026 07:47 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
विज्ञापन
जानकारी देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में युवक की खुखरी से वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। तल्ला अधोईवाला में मस्जिद के पास हुई वारदात में गौरव नाम के युवक की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नितिन नाम के युवक पर गौरव की खुखरी से वार कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह और दोनों युवकों के बीच विवाद के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें