बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप में अपने मकान में रहती थी महिला
- फोटो : सांकेतिक चित्र
रुद्रपुर की एक महिला प्यार के जाल में ऐसी फंसी कि कंगाल होकर रह गई। आरोपी के कहने पर महिला ने ऐसा कदम उठाया कि सच जानने के बाद से वह सकते में आ गई है।
मामला रुद्रपरु में मॉडल कॉलोनी का है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। वह बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप में अपने मकान में रहती थी।
रामपुर निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और युवक उनके साथ रहने लगा। इस दौरान उसने व्यवसाय करने के लिए उसे मकान बेचने को कहा।