फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सीट पाने के लिए दर्जनों पुरुष बने महिला!

Mon, 11 Nov 2013 07:15 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है। जहां पुरुषों ने सीट के लिए महिलाओं की जगह पर कब्जा जमा लिया। इससे नाराज महिला यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाहर हंगामा किया। दरवाजा न खुलने पर उनकी ट्रेन भी छूट गई।
विज्ञापन


परीक्षा देने आई थी महिलाएं
सोमवार को लक्सर में बीएड की परीक्षाएं देने काफी संख्या में महिलाएं पहुंची। महिला यात्री शालिनी व सारिका ने बताया कि वह नजीबाबाद वापस जाने के लिए ट्रेन की इंतजार में थी। जनसेवा एक्सप्रेस जब स्टेशन पहुंची तो उसके महिला कोच में पुरुष यात्रियों का कब्जा था। महिला कोच के अंदर मौजूद पुरुष यात्रियों ने डिब्बे का दरवाजा नहीं खोला।

हंगामा काटा नारेबाजी की
इससे उनकी ट्रेन छूट गई। बाद में गुस्साई महिला यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंची। महिला यात्रियों को अधीक्षक ने शिकायत पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई। उत्तेजित महिला यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाहर हंगामा किया। यात्रियों के मुताबिक  ट्रेन के समय कोई पुलिसकर्मी नहीं मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें