फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट डाला, फिर श्मशान में पेड़ से लटक कर दी जान, अपने ही बने वजह

Sat, 10 Nov 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद शुक्रवार को फैक्ट्री कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार सुबह उसका शव श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला।

विज्ञापन


मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने सालों (पत्नी के भाइयों) को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला निवासी रणजीत पुत्र रामशंकर वर्षों से लक्सर स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता था। वह कस्बे के वार्ड नंबर 10 में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, रणजीत के साथ उसके चार साले (पत्नी के भाई) भी उसी फैक्ट्री में कार्य करते थे। बताया जाता है कि रणजीत का पिछले कुछ दिनों से अपने सालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पेड़ से उसका शव लटकता मिला

शुक्रवार को भी रणजीत की अपने सालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद से ही रणजीत अपने घर से लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि रणजीत ने अपना एक सुसाइड नोट फैक्ट्री कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया था। जैसे ही साथियों ने उसका सुसाइड नोट पढ़ा तो वे उसको फोन करने लगे। साथ ही उन्होंने रणजीत की तलाश भी शुरू कर दी।

शनिवार सुबह लक्सर कस्बे के श्मशान घाट के पास एक पेड़ से उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। उसकी शिनाख्त कराई गई तो पता चला कि शव रणजीत का ही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सालों की ओर से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी से तंग आकर उसने मौत को गले लगाया है। कोतवाल एसी शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें