फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी में सड़क से 20 मीटर गहरे खड्ड में गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कठंग में एक व्यक्ति 20 मीटर गहरे खड्ड में गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार को चौसाल गांव निवासी शेर सिंह (50) अपने रिश्तेदार के घर कठंग जा रहे थे। कच्चे रास्ते से पैदल जाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 20 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरे। खड्ड में पत्थर था, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें