फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अस्पताल को मिलनी शुरू हुई पंर्याप्त एंटी रैबीज वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल विकासनगर को पर्याप्त एंटी रैबीज वैक्सीन मिलनी शुरू हो गई है। इससे अस्पताल में कुत्ते, बंदर और बिल्ली के काटने के बाद उपचार के लिए आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले एक दिन में 10 लोगों को ही एआरवी की डोज मिल पा रही थी। 10 अन्य लोगों को अगले दिन बुलाया जा रहा था। अब पर्याप्त आपूर्ति से मरीजों को लौटना नहीं पड़ रहा है। उप जिला अस्पताल में रोजाना 20 से 25 लोग एआरवी लगवाने के लिए आते हैं। पहले अस्पताल को एआरवी की दो वायल ही मिल रही थी। एक वायल में पांच लोगों का वैक्सीनेशन होता है। इस तरह से दो वायल में 10 लोगों को ही टीका लग पाता था। अन्य लोगों को अगले दिन बुलाया जाता था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। अस्पताल में एआरवी की पांच वायल आपूर्ति शुरू हो गई। उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि एआरवी की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो गई है। अस्पताल को दैनिक खपत के अनुसार एआरवी की पांच वायल मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें