फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वन विभाग की टीम ने आदमखोर गुलदार को किया ढेर, घनसाली-भिलांगना के तीन मासूमों को बनाया था निवाला

Wed, 27 Nov 2024 11:23 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)।

सार

वन विभाग की टीम ने आदमखोर गुलदार को ढेर कर दिया। घनसाली-भिलांगना के तीन मासूमों को गुलदार निवाला बना चुका था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घनसाली-भिलांगना ब्लॉक के हिंदाव क्षेत्र में तीन मासूमों को अपना निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने देर रात को ढेर कर दिया। विगत एक माह से विभागीय शूटरों की टीम आदमखोर की तलाश में जुटी हुई थी, जिसे देर रात को भोड़गांव गदेरे में मार गिराया गया।

विज्ञापन


रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया की गुलदार की उम्र लगभग सात वर्ष है और मादा गुलदार है। वहीं गुलदार का पोस्टमार्टम कर शव को जला दिया जाएगा। आपको बता दें की हिंदाव क्षेत्र में विगत 22 जुलाई, 29 सितम्बर, 19 अक्टूबर को तीन मासूमों को अपना निवाला बना चूका था, जिससे गुलदार मारने को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ था।

ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: हादसे की रात गलत दिशा में दौड़ती दिखी थी एक कार, जांच के आदेश, छह दोस्तों की हुई थी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में दहशत का माहौल बन गया था, आदमखोर गुलदार ढेर करने के आदेश मिलने के बाद वन विभाग ने शूटरों की टीम क्षेत्र में तैनाती की थी जिसके बाद उसे मार दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें