फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरीः ढेर हुआ आंतक मचाने वाला आदमखोर गुलदार

Sun, 24 Jul 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
तेंदुआ
विज्ञापन
नई टिहरी के जाखणीधार के म्यूडा गांव में आतंक मचाने वाला आदमखोर गुलदार ढेर हो गया। शानिवार को देर रात शिकारी दल ने आदमखोर को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


आदमखोर गुलदार गांव में एक बच्ची को निवाला बना चुका है और दो लोगों को घायल कर चुका था। जिसके बाद से उक्‍त गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया था।

गुलदार के ढेर होने के बाद म्यूडा गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया गया कि शनिवार की रात आदमखोर गुलदार कुत्ते का शिकार करने आया था।

टिहरी में छोलगांव के पास रविवार दोपहर 12 बजे गुलदार ने एक ‌महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला को नंदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, कुमांऊ मंडल के जसपुर में रविवार की सुबह खली परपटी गांव में स्थित गुरुदारे में गुलदार घुस ‌गया। लोगों के शोर मचाने के बाद गुलदार भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें