फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने पहले बेटी को पिलाया जहर, फिर बीवी को दिया तलाक, पढ़ें हैवान बाप की शर्मनाक करतूत

Sun, 10 Sep 2017 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ए‌क बाप और पति को हैवानियत चेहरा सामने आया
विज्ञापन
उधमसिंह नगर में एक बाप ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले ‌उसने बेटी को जहर पिलाया फिर बीवी को तलाक दे ‌दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के जसपुर ए‌क बाप और पति को हैवानियत चेहरा सामने आया। मोहल्ले वालों की मदद से गंभीर अवस्था मे बेटी को सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर दिया। जिसके बाद बड़ी बहन ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी।

पिता ने किशोरी को जहरीला पदार्थ पिला दिया

पहले किशोरी को पिलाया जहर फिर पत्नी को दिया तलाक
किशोरी की बड़ी बहन ने एक महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाकर अपने पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

बताया गया कि गुरुवार देर रात जसपुर की चांद मस्जिद नई बस्ती निवासी 17 वर्षीय किशोरी के घर पर अचानक हल्ला मच गया। आसपास के लोग पहुंचे तो पूरी घटना का पता चला।

लोगों ने देखा कि पिता ने किशोरी को जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
 

प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को हायर सेटर रेफर किया

मोहल्ले वालो की मदद से मामा ने उसे सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया
सूचना पर किशोरी के मामा मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले वालो की मदद से मामा ने उसे सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया।

ईएमओ डॉ. विकास कुमार ने किशोरी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेटर रेफर कर दिया।

जहां किशोरी की उपचार चल रहा है। वहीं शुक्रवार को किशोरी की बड़ी ने अपने पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है।
 
विज्ञापन

पिता का है ताई से अवैध संबंध

युवती का आरोप है कि उसके पिता के ताई से अवैध संबंध
पुलिस को दी गई तहरीर में बड़ी बहन ने कहा कि गुरुवार की रात उसके पिता ताई के घर से आए और मम्मी से कहा कि मुझे चार लाख रुपए लाकर दे तब मैं तुम्हें घर पर रखूंगा। इसी बात को लेकर पापा मम्मी में लड़ाई होने लगी। 

पिता ने मां का हाथ काट लिया और छोटी बहन को जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उन्होनें मां को तलाक दे दिया।

युवती का आरोप है कि उसके पिता के ताई से अवैध संबंध है। इस कारण वह मम्मी की बात नहीं सुनते। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया, नई बस्ती चांद मस्जिद निवासी एक युवती की ओर से घटना की तहरीर आई है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें