फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर डेढ़ घंटे तक तड़पा, नहीं मिली मदद

Sun, 19 Jul 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ कर्मी संवेदनहीन नजर आए। ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुआ एक यात्री डेढ़ घंटे तक रेलवे स्टेशन पर तड़पता रहा।
विज्ञापन


न तो आरपीएफ कर्मियों और न ही जीआरपी कर्मियों ने घायल की मदद की। डेढ़ घंटे बाद 108 एंबुलेंस के आने के बाद ही घायल को हरिद्वार भेजा जा सका। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे लक्सर रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-गोहावटी अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट आकर दुष्यंत (22) पुत्र कालू निवासी थाना-आंवला, बरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पांव कट गया।
विज्ञापन


दुष्यंत जैसे-तैसे स्वयं ही घसीटता हुआ रेलवे ट्रैक से प्लेटफार्म पर आया। सुबह साढ़े नौ बजे तक वह वहीं तड़पता रहा। इस दौरान न तो उसे कोई प्राथमिक उपचार मिला। न ही किसी ने अस्पताल ले जाने के लिए पहल की। जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों ने भी अपने हाथ बांध लिए।

यात्रियों की ओर से 108 एंबुलेंस को फोन करने के बाद करीब साढ़े नौ बजे 108 सेवा आई। तब जाकर घायल यात्री को हरिद्वार अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि हरिद्वार अस्पताल के डाक्टरों ने घायल यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें