जिला कोर्ट कैंपस के बाहर दिल्ली के एक युवक की ससुराल पक्ष ने पिटाई कर दी गई। युवक ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। युवक के अधिवक्ता ने इस संबंध में सिडकुल पुलिस से शिकायत की है।
मोहन पार्क नवीन शाहदरा के रहने वाले दीपक गुप्ता पुत्र सलेख गुप्ता का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। हरिद्वार के परिवार न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। हर बार की तरह वे सोमवार को भी परिवार न्यायालय में तारीख पर आए थे।
दोपहर बाद कोर्ट से निकलकर वे जब दिल्ली जाने के लिए रवाना होने वाले थे। आरोप है कि कोर्ट कैंपस से निकलते ही ससुराल पक्ष के लोगों ने घेरकर गाली गलौच कर दी और फिर मारपीट शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।