फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की पिटाई से घायल पुत्री ने भी दम तोड़ा, चार दिनों तक लड़ी मौत से जंग 

Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से त्रस्त पिता ने बीती 30 जुलाई को अपने मासूम बेटे और बेटी को लक्कड़ से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। जबकि उसकी पत्नी और एक पुत्री घायल हो गए थे। जिनका उपचार हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में चल रहा था। घायल पुत्री ने भी शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को दे दिया।

विज्ञापन


बीती 30 जुलाई को कोतवाली डोईवाला के नांगल ज्वालापुर गांव में रहने वाले मान सिंह ऊर्फ रामसिंह ने आर्थिक तंगी से त्रस्त होकर अपनी पत्नी और दो पुत्री के अलावा एक पुत्र को लक्कड़ से पीट पीटकर घायल कर दिया था। इस दौरान पुत्र और एक पुत्री की मौत हो गई थी। घायल पत्नी रीना देवी और पुत्री भूमिका 12 का हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आईसीयू में उपचार चल रहा था।

शुक्रवार की सुबह भूमिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। भूमिका की मौत से गांव में गमगीन माहौल हो गया है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद भूमिका का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया हैं। घायल रीना देवी का उपचार किया जा रहा है। हत्या के आरोपी मान सिंह ऊर्फ रामसिंह को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें