फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूकेडी का झंडा लगा ई-रिक्शा से ले जा रहा था अवैध शराब, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मालदेवता क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब और बीयर लेकर जा रहे ई-रिक्शा चालक अजय सिंह सेंदरी निवासी ग्राम मरोडा पुल थाना चम्बा टिहरी गढ़वाल को पकड़ा है। आरोपी ई-रिक्शा में उत्तराखंड क्रांति दल का झंडा लगाकर अवैध शराब ले जा रहा था। पुलिस ने 84 बोतल अंग्रेजी शराब, 48 कैन बीयर बरामद की है।
विज्ञापन




रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि बुधवार रात पुलिसकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने ई-रिक्शा में शराब ले जाए जाने की सूचना दी। ग्राम बचेत तिराहा से पहले पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा रोककर जांच की तो उसमें कुल 84 बोतल ईम्पीरियल ब्लू और 48 कैन बी यंग बीयर बरामद हुई। उक्त शराब व बीयर परिवहन करने का लाइसेंस मांगने पर आरोपी अजय ने बताया कि टिहरी में शराब महंगी है इसलिए देहरादून से लेकर जा रहा था। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर थाने ले आए। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



I
I

I10.54 ग्राम स्मैक के साथ आसिफ गिरफ्तार
I



पटेलनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को आसिफ निवासी लोहिया नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में मिले आसिफ के पास से 10.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर स्मैक बेचता था। थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मा.सि.रि.
विज्ञापन




I57 पव्वे शराब के साथ रोहताश गिरफ्तार
I



शहर कोतवाली क्षेत्र से बुधवार को पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में रोहताश (54) निवासी मद्रासी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 57 पव्वे देसी मसालेदार शराब (माल्टा) और दो लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के पास ऊंचे दामों पर शराब बेचता था। कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें