फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक का आरोप, उनके सरकारी सेवा के दस्तावेजों से हो रही छेड़छाड़

Sun, 02 Apr 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
mamta rakesh - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरिद्वार जिले से भगवानपुर की विधायक ममता राकेश ने कहा कि उनकी सरकारी सेवा से जुड़े दस्तावेजों से छेड़छाड़ की जा रही है।
विज्ञापन


विश्वसनीय लोगों से उन्हें पता चला है कि पिछले कई दिनों से यह चल रहा है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को पत्र लिखकर इन्हें सुरक्षित रखने की मांग की है। भगवानपुर विधायक ने कहा कि वह भगवानपुर के शाहपुर विद्यालय में प्रधानाध्यापिका रही हैं। चुनाव से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

उन्हें पता चला है कि पिछले कई दिनों से कुछ लोग उनकी सरकारी सेवा के दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। विधायक ने बताया कि उनके पति बीमार थे। कुछ लोग उनकी छुट्टी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने ऐश और आराम के लिए नहीं, बल्कि बीमार पति की सेवा के लिए छुट्टी ली थी।  
विज्ञापन


विधायक पर बगैर अनुमति विदेश दौरे का आरोप 
हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने भगवानपुर विधायक ममता राकेश पर सरकारी सेवा में रहते हुए बगैर अनुमति 26 बार विदेश यात्रा का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने बाल्य देखभाल अवकाश के लिए छुट्टी ली और विदेश यात्रा कर विभाग को गुमराह किया। उधर, विधायक ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।

हरिद्वार इकबालपुर निवासी ब्रह्मचारी हर्ष वर्धन ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ममता राकेश शाहपुर विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। आरोप लगाया कि उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को कई बार गुमराह कर विदेश यात्रा की। जबकि लोक सेवक को विदेश जाने के लिए शासन से अनुमति लेनी होती है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। आरोप लगाया कि पूरे फर्जीवाडे़ में खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर अन्य दूसरे बड़े अधिकारियों की मिलीभगत रही। 
विज्ञापन


मैने जनवरी 2015 तक इस स्कूल में काम किया है, पति के बीमार होने पर मैं शासन से अनुमति लेकर उनकी सेवा के लिए विदेश गई, राजनीतिक कारणों से अब मुझे परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है।
- ममता राकेश, विधायक भगवानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें