फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इन चार जिलों में हैं सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे, आंकड़े देख हैरत में आए अधिकारी

Wed, 25 Apr 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
कुपोषित बच्चे
विज्ञापन

यह बेहद सोचनीय विषय बन गया है कि, उत्तराखंड के इन चार जिलों में सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे पाए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि राज्य में हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी व चमोली जिले में सबसे ज्यादा बच्चे कुपोषण के शिकार हैं, जो चिंता का विषय है।

बाल संरक्षण के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बाल अधिकार संरक्षण के लिए बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष जोर देने पर बल दिया। बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के न आने पर आयोग के अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। हालांकि बाद में अधीनस्थ अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वह सरकारी काम से बाहर गए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

baby
विभाग भवन के सभागार में हुई बैठक में आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य सबसे असुरक्षित है जो चिंता का विषय है।

चमोली जिले में 180 कुपोषित और 7 बच्चे अति कुपोषित मिले हैं। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई और अन्य सुविधाओं की निरंतर मॉनीटरिंग करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने आयोग के अधिकार और कार्यों के बारे में बताया।

इस मौके पर एडीएम मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम परमानंद राम, पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार, सीईओ एलएम चमोला, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल, बाल कल्याण की अध्यक्ष प्रभा रावत, सदस्य उमाशंकर बिष्ट और सुरेश चंद्र आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें