मसूरी मालरोड़ में भारी बारिश से निजी संपत्ति का टूटा पुश्ता , मालरोड़ को हुआ खतरा --संवाद
भारी बारिश के कारण मालरोड सिनेमा हाॅल के निकट मंगलवार को एक निजी संपत्ति का भारी भरकम पुश्ता गिर गया, इससे मालरोड के किनारे लगे बिजली के खंभे और मालरोड को खतरा पैदा हो गया है। पुश्ता गिरने की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में निजी संपत्ति पर कार्य करने वाले लोगों को नोटिस दिया गया था। पुश्ता गिरने से मालरोड और स्ट्रीट लाइट के खंभे को नुकसान हो सकता है। संबंधित को नगर पालिका जुर्माना लगाने के लिए नोटिस जारी करेगी। इस मौके पर ईओ पालिका तनवीर सिंह मारवाह, विनोद थपलियाल मौजूद रहे।