फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता : बंशीधर तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा
-सूचना महानिदेशक ने सभी जिला सूचना अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सूचना महानिदेशक एवं अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला सूचना अधिकारियों को प्रभावी संचार रणनीति बनाकर दक्षता के साथ काम करने के निर्देश दिए। विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
शुक्रवार को सूचना निदेशालय में जिला सूचना अधिकारियों के साथ बैठक में महानिदेशक तिवारी ने कहा कि मीडिया से बेहतर समन्वय बनाने व पत्रकारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय से काम करने के साथ योजनाओं से संबंधित सूचनाएं समय पर जनता तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया पर प्रकाशित की जाने वाली सामग्री तथ्यात्मक, संतुलित व सकारात्मक होनी चाहिए। किसी भी अपुष्ट जानकारी के प्रसारण से बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि जिला सूचना अधिकारी सभी सरकारी कार्यक्रमों व जनहितकारी गतिविधियों की समयबद्ध कवरेज सुनिश्चित करें। स्थानीय स्तर पर सकारात्मक संचार वातावरण तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। आपदा समेत अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज की व्यवस्थाओं के संबंध में एसओपी तैयार की जाए। प्रेस सेवा पोर्टल व फिल्म शूटिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से संबंधित कार्य भी समयबद्ध ढंग से करें। जिला सूचना कार्यालयों को शासकीय कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिला सूचना कार्यालयों के भवन निर्माण के लिए भूमि तलाश करने के भी निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त निदेशक केएस चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक रवि बिजारनियां, मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें