फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हेमकुंड साहिब यात्रा सुरक्षित, सुगम, सुविधाजनक हो

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्यपाल ने की हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हेमकुंड साहिब यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक हो।
मंगलवार को लोक भवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों एवं कपाट उद्घाटन तिथि की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के पवित्र कपाट 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधिवत रूप से खोल दिए जाएंगे। यात्रा की शुरुआत 20 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और यात्रा मार्गों पर किए गए अवस्थापना विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक हो। राज्यपाल ने ट्रस्ट, शासन एवं स्थानीय प्रशासन के मध्य स्थापित प्रभावी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि इस पावन यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने हेमकुंड साहिब यात्रा की सफलता एवं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें