विकासनगर। अनुनाद पब्लिक स्कूल चांदपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें एनफील्ड स्कूल विकासनगर, द्रोणा पब्लिक स्कूल लक्ष्मीपुर, दून पब्लिक एकेडमी लक्ष्मीपुर, गुरुनानक पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों के 62 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ रेल विकास निगम लिमिटेड की निदेशक अनुपमा और प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों में बढ़ रही नशाखोरी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि बच्चों में नशे की लत बढ़ती जा रही है। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों में नशे की पहचान करने व उन्हें नशे की आदत से दूर रखने के बारे में विस्तार से बताया। अभिभावकों को इस समस्या के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर राजन शर्मा, कादिर हुसैन, राजेश गुलरिया, सुभाष चंद, कुनाल गोदियाल, अश्वनी चौहान, दीपक, कुसुम, अवतार कौर, सपना चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद