फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम में विकास के लिए भाजपा को जिताएं : महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विनोद नगर में की चुनावी जनसभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। शुक्रवार को पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर में चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि विकास के लिए भाजपा को जिताएं।
विज्ञापन

महाराज ने लोगों से अपील की कि जलपान से पहले मतदान करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भी विकास के नाम पर वोट देने की अपील की है। दिल्ली की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा को समर्थन देने से विकास होगा। इस मौके पर पटपड़गंज से विधायक रविंद्र सिंह नेगी, विधानसभा प्रभारी अनिल शर्मा, वीरेंद्र सिंह जुयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें