फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन ‘मेजर निराला’ के चारों शो ‘हाउसफुल’, पूर्व सीएम के उपन्यास पर बनी है फिल्म

Fri, 01 Jun 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
major nirala
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर बनी फिल्म ‘मेजर निराला’ के चारो शो हाउसफुल रहे। शुक्रवार को यह फिल्म नटराज सिनेमा में रिलीज हुई। सिनेमा हॉल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। फिल्म की ओपनिंग के अवसर पर खुद सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मौजूद रहे। हिमश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।  

विज्ञापन


सुबह 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री निशंक नटराज सिनेमा पहुंचे। यहां उन्होंने फीता काटकर फिल्म का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और मेजर निराला फिल्म की निर्माता आरुषि निशंक ने काफी अच्छी फिल्म बनाई है। इसके जरिये यहां की भाषा के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता और सैन्य पृष्ठभूमि को काफी नजदीक से दिखाया गया है।

बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी फिल्मों की तरह उत्तराखंड के सिनेमा को भी आगे लाने के लिए प्रयास जरूरी है। आगे भी इस तरह के प्रयास होते रहने चाहिए। जिससे उत्तराखंड की धमक हर जगह हो। मेजर निराला के गीतकार और गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि फिल्म को लेकर जैसी भीड़ की उम्मीद थी, वैसी ही निकली। कहा कि प्रदेश की समस्याओं को फिल्म के माध्यम से उठाना अच्छी पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

Major Nirala
कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद
फिल्म के शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल भी मौजूद रहे। सभी ने फिल्म की काफी सराहना की।

आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी फिल्म
फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने बताया कि अभी फिल्म को गढ़वाली में रिलीज किया गया है। जबकि जल्द ही आठ अलग-अलग भाषाओं में फिल्म को देश के विभिन्न स्थानों के साथ ही विदेशों में भी रिलीज किया जाएगा।

पहले दिन के हाउसफुल शो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों ने हमें कितना प्यार दिया, उम्मीद है कि आगे भी शो इसी तरह हाउसफुल रहेंगे। हमारी संस्कृति, सभ्यता और भाषा ऐसे ही बढ़ती रहे। भविष्य में भी दर्शकों को इस तरह की फिल्में देखने को मिलती रहेंगी।
- आरुषि निशंक , निर्माता, मेजर निराला

फिल्म को ऐसे ही रिस्पांस की उम्मीद थी। यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी। दूसरी फिल्म का भी काम शुरू हो गया है, एक साल बाद वह भी लोग पर्दे पर देख सकेंगे।
- गणेश वीरान, निर्देशक, फिल्म निर्देशक

उत्तराखंड में करीब 26 छोटी-बडी फिल्में की हैं। मेजर निराला में पलायन को दिखाया गया है। गांव खाली हो रहे हैं। शूटिंग के जरिये यहां की प्रतिभाओं को भी रोजगार मिला।
- राजेश मालगुड़ी, अभिनेता (मुख्य किरदार -मेजर निराला)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें