फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़सवारी में मेजर आरती रावत ने नाम किया रोशन

विज्ञापन
मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता मेजर आरती रावत.
विज्ञापन
देहरादून। मेरठ के आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में हुई घुड़सवारी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की मेजर आरती रावत ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेजर आरती रावत क्लेमेंटटाउन की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनकी यूनिट 210 एफओएल डिपो दिल्ली में तैनात है।
विज्ञापन

मेरठ के आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें मेजर आरती रावत अकेली महिला राइडर थीं। जिन्होंने अपने कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता के एकल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। टू स्टार में वह चौथे स्थान पर रहीं। वर्तमान में देहरादून के क्लेमेंटटाउन और मूल रूप से पौड़ी की रहने वाली मेजर आरती के इस कामयाबी से हर कोई खुश हैं। उनके पिता सुरेंद्र सिंह रावत भी सेना में ही कार्यरत थे। वह ऑनरेरी कै प्टन से रिटायर्ड हुए हैं। उन्होंने बेटी के इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी ने न केवल उनका बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें