फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार रुपये में नौकरानी दिलाई, एक दिन में ही कर गई ऐसा 'काम' कि सकते में आया मालिक

Sat, 22 Dec 2018 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
MAID - फोटो : demo pic
विज्ञापन

नौकरानी ने एक दिन में मकान मालिक के घर में ऐसा काम कर दिया कि अब सब सकते में हैं। रामबाग कालोनी में रहने वाले निजी कंपनी के रिटायर प्रबंधक से नौकरानी दिलाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी ने 40 हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


एजेंसी की ओर से भेजी गई नौकरानी एक दिन में ही घर से मोबाइल चोरी कर फरार हो गई। पीड़ित व्यक्ति की पुत्री ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

टीपीनगर चौकी क्षेत्र के मानपुर उत्तर रामबाग कालोनी निवासी चंद्रमोहन अरोरा हल्दूचौड़ स्थित एक फैक्ट्री में प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने शकूरपुर दिल्ली की एक मेड सर्विस एजेंसी से नौकरानी के लिए संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 14 दिसंबर को एजेंसी के साथ चंद्रमोहन अरोरा ने पांच हजार रुपये महीने के वेतन पर नौकरानी का अनुबंध किया। 15 दिसंबर को एक महिला कर्मचारी के साथ झारखंड निवासी महिला को उनके घर भेजा गया।

चंद्रमोहन अरोरा ने अनुबंध के अनुसार, महिला कर्मचारी को 40 हजार रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया। एजेंसी की कर्मचारी ने इसकी रसीद भी दी। इसके बाद 15 दिसंबर को दिन में नौकरानी ने काम किया। आरोप है कि दोपहर बाद उसने घर से एक मोबाइल चोरी किया और किसी को बिना बताए निकल गई। 

चंद्रमोहन अरोरा ने एजेंसी के नंबरों पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। यहां से दूसरी नौकरानी भेजने का आश्वासन दिया गया। लेकिन इसके दो दिन बाद एजेंसी ने अपने दोनों नंबर बंद कर लिए।

हालांकि एजेंसी की कर्मचारी और नौकरानी की सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। चंद्रमोहन अरोरा की पुत्री डॉ. प्रियंका अरोरा ने पुलिस को तहरीर सौंपी है, लेकिन तहरीर मिलने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें