फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बने राज्यसभा सदस्य, उपराष्ट्रपति ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Thu, 25 Apr 2024 03:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद संसद भवन में शपथ ली।  
विज्ञापन
महेंद्र भट्ट ने ली राज्य सभा सदस्य की शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति जगदीप धनकड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद आज संसद भवन में शपथ ली। उत्तराखंड से खाली राज्यसभा की एक सीट के लिए भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forests Burning: धधक रहे जंगल...लैंसडौन में छावनी तक पहुंची आग, सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा

नाम वापसी का समय बीतने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी गई थी। राज्यसभा के सभापति ने उन्हें शपथ दिलाई। चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज हुई थी। बता दें, राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें