फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महावीर बने पुरोड़ी बाजार की पहली व्यापार मंडल कमेटी के अध्यक्ष

Tue, 03 Nov 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। नवीन चकराता के पुरोड़ी बाजार में पहली बार व्यापार मंडल का गठन किया गया। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित व्यापारियों की बैठक में सर्वसम्मति से महावीर तोमर को व्यापार मंडल का अध्यक्ष, खजान रावत को सचिव और दिग्विजय रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में बाजार की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एक सफाईकर्मी नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया। व्यापारियों ने कहा कि नवीन चकराता के रूप में पुरोड़ी क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। यहां होटल व्यवसाय भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों के हितों की रक्षा और बाजार को व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापार मंडल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और बाजार के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र सिंह रावत, होटल व्यवसायी अमित जोशी, युद्धवीर सिंह तोमर, टीकम सिंह और अरविंद तोमर सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें