फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 77वीं पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगांधी पार्क स्थिति बापू की प्रतिमा पर जलाई गईं कैंडल
विज्ञापन

I

Iराजधानी में महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। गांधी पार्क पहुंचे कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।I
Iबृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी गांधी पार्क पर पहुंचे। लालचंद शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श हमें विकसित उत्तराखंड के निर्माण को प्रेरित करते हैं। उनकी शिक्षाएं, त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बापू के विचार आज भी राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा दिखा रहे हैं। उनके जीवन के आदर्श हमेशा पूरी मानवता को प्रेरित करते रहेंगे। इस दौरान अर्जुन सोनकर, निखिल, अजय, बसंत, संजीव कोचर, सुनील बांगा, सोम प्रकाश, हरीश जोशी, सोनम देवी, ओमी यादव आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

Iबापू एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा हैं : धस्मानाI
Iमहात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। धस्माना ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो केवल पूरे विश्व को अहिंसा व प्रेम का रास्ता दिखाती है। देश में अनेकता में एकता के सूत्र में पिरोने का काम महात्मा गांधी की भाई चारे व सांप्रदायिक सौहार्द के रास्ते से ही संभव हो पाया है। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आनंद सिंह पुंडीर, अमीचंद सोनकर, अशोक चंदन, आशुतोष द्विवेदी, यामीन खान, अनुज दत्त आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें